Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

अहमदाबाद में गौ हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार; 520 किलोग्राम मांस बरामद

अहमदाबाद, छह मई (भाषा) अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में कानून का उल्लंघन करते हुए गायों की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस गिरफ्तार आरोपियों में से एक को लाठियों से पीटती हुई दिख रही है।

गुजरात में गौ हत्या सख्त वर्जित है।

पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस ने वेजलपुर इलाके में एक आवासीय सोसाइटी के पास मैदान में मंगलवार सुबह छापा मारा, जहां कुछ लोग झाड़ियों के पीछे कथित तौर पर गायों की हत्या कर रहे थे।

प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उनमें से तीन को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के बाद, पुलिस ने 1,56,000 रुपये मूल्य का 520 किलोग्राम मांस, एक जीवित बछड़ा, तेज चाकू सहित औजार, एक ऑटो रिक्शा, बिना नंबर प्लेट वाली एक कार और एक मोबाइल फोन जब्त किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

भाषा अविनाश आशीष

आशीष