Breaking News

दिल्ली: महरौली में ढही इमारत के मलबे से अब तक 9 लोगों का रेस्क्यू     |   US का दावा- ओमान की खाड़ी में ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश कर रहा था जहाज, मिसाइल से रोका     |   दिल्ली: महरौली में ढही इमारत से अब तक 10 लोग निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |   डील न होने पर ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है अमेरिका, US रक्षामंत्री हेगसेथ की धमकी     |   लुधियाना: पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला घोड़ा-रेहड़ा मार्च     |  

शाह, नितिन नवीन बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से एक दिन पहले पटना पहुंचे

(फोटो सहित)

पटना, छह मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, जहां वह राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का पटना हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। पिछले महीने सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा की ओर से सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले नेता बने थे।

भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह हवाई अड्डे से एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह रात में वहीं ठहरे हैं।

रास्ते में, शाह ने पटना हवाई अड्डे से एक किलोमीटर दूर राजबंसी नगर इलाके में स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे।

बृहस्पतिवार को होने वाले समारोह के लिए पटना पहुंचने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। नितिन नवीन पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी का शीर्ष पद संभालने तक राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री थे।

फेसबुक पर एक पोस्ट में, सम्राट चौधरी ने कहा कि जब शाह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, तब नवीन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष सहित कई अन्य नेता वहां मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता, जिनमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हैं, समारोह में मौजूद रहेंगे।

भाषा कैलाश आशीष

आशीष