Breaking News

जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में धक्का-मुक्की     |   एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज     |   केरल: भारी बारिश के चलते छह जिलों में रेड अलर्ट जारी     |   बंगाल रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर का ऐलान, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार     |   केरल: आज पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलपुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में बारिश का येलो अलर्ट     |  

अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी ध्वज वाले तेल टैंकर पर गोलीबारी की

वाशिंगटन, छह मई (एपी) अमेरिकी लड़ाकू विमान ने बुधवार को ओमान की खाड़ी में एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया, जब वह ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की।

अमेरिकी केंद्रीय कमान ने अपने पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ने कई बार चेतावनी जारी की और जहाज को सूचित किया कि वह नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच आधिकारिक तौर पर युद्धविराम है और दोनों देश युद्ध समाप्त करने के लिए प्रारंभिक समझौते के करीब पहुंचते दिख रहे हैं।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और धमकी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो फिर हमले शुरू किए जाएंगे।

एपी तान्या आशीष अविनाश

अविनाश