Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्र पर 21 मई को पुनर्मतदान का आदेश

कोलकाता/नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) निर्वाचन आयोग ने ‘‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन’’ के कारण शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया।

निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 24 मई को होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन को देखते हुए, निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्र पर नये सिरे से मतदान कराया जाए।’’

अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा में हुए मतदान में ‘‘गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन’’ के कारण पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है।

शुक्रवार को आयोग ने पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों - डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम - के 15 मतदान केंद्रों पर दो मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया था।

बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए हैं। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा

शफीक सुभाष

सुभाष