Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

तमिलनाडु परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा: मुख्यमंत्री स्टालिन

चेन्नई, 20 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को कहा कि वह केंद्र सरकार के परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा जल्दबाजी में परिसीमन विधेयक लाने का कदम केवल सरकार चलाने में उसकी 'फासीवादी मानसिकता' को दर्शाता है।

यहां एक विशाल रोड शो को संबोधित करते हुए द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ उनके और कई मुख्यमंत्रियों की चेतावनियों के बावजूद केंद्र सरकार ने 'तानाशाही तरीके से' संसद का विशेष सत्र बुलाया।

उन्होंने कहा, 'लेकिन देखिए अंत में क्या हुआ। हमने परिसीमन विधेयक को हरा दिया। तमिलनाडु परिसीमन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।'

उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा द्वारा दक्षिणी राज्यों (विशेष रूप से तमिलनाडु जहां चुनाव होने वाले हैं) को निशाना बनाकर परिसीमन के लिए आक्रामक रूप से दबाव बनाना, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चलाने में फासीवादी मानसिकता को दर्शाता है।'

स्टालिन ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चेन्नई में एक विशाल रोड शो किया।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन