Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

केरल में कांग्रेस ने अपने नेताओं को निशाना बनाने वाले फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की

तिरुवनंतपुरम, 20 अप्रैल (भाषा) केरल में कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी और उसके नेताओं के बारे में गलत सूचना फैलाने वाले कथित फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) महासचिव दीप्ति मैरी वर्गीज ने राज्य पुलिस प्रमुख को एक शिकायत सौंपी, जिसमें ऐसे अकाउंट चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

शिकायत में उन्होंने 90 से अधिक 'फर्जी' फेसबुक अकाउंट का विवरण दिया, जिन पर आरोप है कि वे कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने और जनता को गुमराह करने के लिए एक समन्वित अभियान में शामिल थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये अकाउंट समन्वित तरीके से काम कर रहे हैं और समाज में पार्टी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे विमर्श का प्रसार कर रहे हैं।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन