Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई में व्यापक चुनाव प्रचार किया

चेन्नई, 20 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ, तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने सोमवार को शहर में अब तक का अपना सबसे व्यापक प्रचार अभियान चलाया।

सुबह के समय तिरुवल्लूर जिले के पंचट्टी और पोन्नेरी जैसे क्षेत्रों में उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी, वहीं अपराह्न दो बजे के बाद विजय के रोडशो के कारण उत्तरी चेन्नई जैसे ठप हो गयी।

हजारों समर्थक भीषण गर्मी के बावजूद अपने नेता की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।

चुनाव प्रचार का माहौल जोश से भरा हुआ था, उनके समर्थक टीवीके के झंडे लहराते और नारे लगाते नजर आ रहे थे।

उत्तरी चेन्नई में, विजय का सोमवार का अभियान विल्लीवाक्कम पर केंद्रित था, जहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेता आधव अर्जुन के लिए प्रचार किया। इसके बाद वे आईसीएफ क्षेत्र और पेरम्बूर पहुंचे। उनका रोड शो रेलवे कॉलोनियों से होकर गुजरा, जिसमें श्रमिकों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। विजय का रोड शो शेनॉय नगर और एमजीआर नगर से भी होकर गुजरा।

भाषा प्रशांत रंजन

रंजन