Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

संसद के बजट सत्र का हुआ सत्रावसान

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के बाद सोमवार को बजट सत्र का सत्रावसान हो गया।

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों द्वारा जारी अलग-अलग बयानों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सत्रावसान कर दिया।

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ था और इसका पहला चरण 13 फरवरी तक चला था। इसका दूसरा चरण नौ मार्च से शुरू हुआ और सरकार ने पहले घोषणा की थी कि यह दो अप्रैल तक चलेगा। लेकिन दो अप्रैल को संसद के दोनों सदनों में घोषणा की गयी कि तीन दिवसीय विशेष बैठक 16 से 18 अप्रैल को होगी। सत्र को बीते शनिवार अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

इस सत्र के दौरान सरकार ने नौ विधेयक पारित करवाए।

आखिर में सत्र की तीन दिवसीय बैठक के दौरान महिला आरक्षण से अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर एकसाथ चर्चा की गयी।

हालांकि संविधान संशोधन विधेयक पर हुए मत विभाजन में यह पारित नहीं हो पाया। इस कारण से सरकार ने अन्य दो विधेयक पारित करवाने के लिए नहीं रखा।

मोदी सरकार के लगभग 12 वर्ष के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई सरकारी विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका।

भाषा हक रंजन

रंजन