Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

पवन कल्याण, उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी के मामले में अनुदीप कटिकाला को मिली जमानत

काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), 17 अप्रैल (भाषा) काकीनाडा जिले की एक स्थानीय अदालत ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के. पवन कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हास्य कलाकार अनुदीप कटिकाला को शुक्रवार को जमानत दे दी। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद के मूल निवासी कटिकाला (30) को 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई 'काकीनाडा वन टाउन थाने' में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि कटिकाला ने आठ अप्रैल को बेंगलुरु में एक 'स्टैंड-अप शो' के दौरान अभिनेता-राजनेता कल्याण और उनकी रिश्तेदार निहारिका के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “कल्याण और उनके परिवार के सदस्य के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और उनकी व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में कटिकाला को 10,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई।”

इस बीच, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा प्रचेता खारी

खारी