Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

भारत ने पहले महिला टी20 में दक्षिण अफ्रीका को दिया 158 रन का लक्ष्य

डरबन, 17 अप्रैल (भाषा) कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद 47 रनों की जुझारू पारी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात विकेट पर 157 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 20 गेंदों में 34 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स (29 गेंदों में 36 रन) और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की अहम साझेदारी कर पारी को संभाला।

मेजबान टीम की ओर से अयाबोंगा खाका सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

भाषा आनन्द

आनन्द

आनन्द