Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

टीटीएएडीसी के चुनाव में टिपरा मोथा की बड़ी जीत, संगमा ने दी बधाई

शिलांग, 17 अप्रैल (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कॉनराड के. संगमा ने शुक्रवार को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) चुनाव में टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा को उनकी पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी।

टीटीएएडीसी की 28 में से 24 सीट टिपरा मोथा पार्टी ने जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार सीट पर सफलता मिली।

संगमा ने एक पोस्ट में कहा, “त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में शानदार जीत के लिए मेरे प्रिय मित्र प्रद्योत माणिक्य और उनकी पार्टी टिपरा मोथा को बधाई। इस जीत से ‘एकजुट पूर्वोत्तर’ के हमारे सामूहिक मिशन को और मजबूती मिली है। आगे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी।”

त्रिपुरा के लगभग दो-तिहाई भौगोलिक क्षेत्र का प्रशासन संभालने वाली और करीब 15 लाख लोगों की आबादी वाली इस महत्वपूर्ण जनजातीय परिषद के लिए मतदान 12 अप्रैल को हुआ था, जबकि मतगणना 17 अप्रैल को की गई।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल