Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक नामंजूर होने के बाद स्टालिन ने कहा, ‘तमिलनाडु ने दिल्ली को हराया’

चेन्नई, 17 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं हो पाने के बाद कहा, “तमिलनाडु ने दिल्ली को हरा दिया; तमिलनाडु लड़ा, तमिलनाडु जीता”

उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत एकजुट खड़ा रहा, अपनी आवाज बुलंद की और लोकतंत्र की जीत हुई।

स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती तो महिला आरक्षण विधेयक को अलग करके लोकसभा में पारित करा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और “महिलाएं यह सब देख रही हैं।”

विधेयक पारित न होने पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह परिसीमन विधेयक की एक प्रति को जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस विधेयक में 2029 में विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रावधान था।

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के नेताओं ने संसद में विधेयक नामंजूर होने का जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटीं और पटाखे फोड़े।

स्टालिन ने कहा, “23 अप्रैल (तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव मतदान तिथि) को हम दिल्ली के अहंकार और उस अहंकार का समर्थन करने वाले गुलामों को हरा देंगे।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश