Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

कांग्रेस की हिमाचल इकाई ने 71 प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की

शिमला, 17 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को अपनी 71 प्रखंड इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति की।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विनय कुमार ने ये नियुक्तियां की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

राज्य कांग्रेस के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा ने इन नियुक्तियों के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

इससे पहले 28 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगभग 16 महीने बाद राजनीतिक मामलों की समिति, अनुशासन समिति, राज्य पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति को मंजूरी दी थी।

नियुक्तियों में पार्टी के सभी वर्गों के प्रभावशाली नेताओं को समायोजित करने का प्रयास किया गया, जिसमें जाति और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखा गया। राज्य में पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनाव 31 मई से पहले होंगे और राज्य विधानसभा चुनाव 2027 के अंत में होने हैं।

भाषा

प्रचेता अविनाश

अविनाश