Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

द्रमुक को समर्थन राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि देश हित में : कमल हासन

चेन्नई, 17 अप्रैल (भाषा) मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु की द्रमुक सरकार को उनकी पार्टी का समर्थन राजनीतिक लालच का मामला नहीं बल्कि देश के कल्याण की एक नेक इच्छा है।

हासन ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे कार्यकर्ता आज यहां इस सरकार की वापसी की नेक इच्छा से आए हैं। यह लालच नहीं है; यह एक नेक इच्छा है, जो देश के लिए आवश्यक है।’’

उन्होंने द्रमुक के साथ अपने गठबंधन को आपसी सम्मान और सुशासन पर आधारित साझेदारी बताया और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा उनके सुझावों को अपनाने की तत्परता भी उसे समर्थन देने के उनके निर्णय में एक महत्वपूर्ण कारक थी।

चेन्नई के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करते हुए एमएनएम प्रमुख हासन ने मौजूदा राजनीतिक माहौल को भारतीय संविधान और क्षेत्रीय पहचान को बाहरी हस्तक्षेप से बचाने के संघर्ष के रूप में प्रस्तुत किया।

द्रमुक उम्मीदवार पी.के. शेखर बाबू के समर्थन में हार्बर निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए हासन ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उनकी प्रशासनिक उपलब्धियां प्रतिदिन समाचारों की सुर्खियां बनती हैं।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश