Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

चारधाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू

ऋषिकेश, 17 अप्रैल (भाषा) आगामी रविवार से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गए और पहले दिन 2,713 श्रद्धालुओं ने भौतिक रूप से अपना पंजीकरण कराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यमुनोत्री धाम के लिए 683, गंगोत्री धाम के लिए 690, केदारनाथ धाम के लिए 667 और बदरीनाथ धाम के लिए 673 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

उन्होंने बताया कि काउंटर पर पंजीकरण के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए टीम उनके प्रवास स्थल पर पहुंचकर भी पंजीकरण कर रही हैं।

इस बीच, छह मार्च से शुरू हुई चारधाम तीर्थयात्रियों की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया लगातार जारी है और अब तक कुल 18,22,975 श्रद्धालु अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं।

इस प्रकार, दोनों तरीकों से अब तक कुल मिलाकर 18,25,688 तीर्थयात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद 22 अप्रैल को रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ और 23 अप्रैल को चमोली जिले में बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

भाषा सं दीप्ति खारी

खारी