Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

दिल्ली पुलिस ने “ठक-ठक’ गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सक्रिय कुख्यात 'ठक ठक' गिरोह से कथित तौर पर जुड़े 24-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी के गहने एवं विदेशी मुद्रा बरामद की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कुणाल के रूप में हुई है, जो मदनगीर का निवासी है। उसे 12 अप्रैल को धौला कुआं के पास चोरी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों की गाड़ी के शीशे पर मदद मांगने के बहाने खटखटाते हैं, जिससे उनका ध्यान भटक जाता है और इसी दौरान उसका दूसरा साथी गाड़ी के अंदर से कीमती सामान चुरा लेता है।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रिंग रोड पर एक फुट ओवरब्रिज के पास दो लोगों ने रुकने का इशारा किया, जिसके बाद उसकी टैक्सी से उसका बैग चोरी हो गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने शिकायतकर्ता को बातचीत में उलझाकर उसका ध्यान भटकाया, जबकि आरोपी के एक साथी ने गाड़ी से बैग निकाल लिया। इसके बाद वे स्कूटी पर बैठकर फरार हो गए।'

उन्होंने कहा कि कुणाल की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के चार मामले सुलझ गए हैं और चोरी का सारा समान उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई वस्तुओं में सोने और हीरे के आभूषण, 10,000 रुपये नकद, 3,000 कनाडाई डॉलर, एक मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल किया गया दोपहिया वाहन शामिल है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी आठ मामलों में शामिल रहा है, जिनमें शस्त्र अधिनियम के तहत मामले भी शामिल हैं।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश