Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

जेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक मंडल ने इस्पात संयंत्र के लिए पॉस्को के साथ समझौते को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) जेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के पॉस्को ग्रुप के साथ भारत में संयुक्त उद्यम के लिए प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी। इसके तहत 60 लाख टन उत्पादन क्षमता वाली इस्पात परियोजना स्थापित की जाएगी।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने शेयर बाजार को बताया कि यह संयुक्त उद्यम परियोजना ओडिशा में स्थापित करने का प्रस्ताव है।

कंपनी ने कहा, ''निदेशक मंडल ने पॉस्को कंपनी लिमिटेड और पॉस्को-इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम समझौता करने की मंजूरी दी है। इसके जरिये कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई सैफ्रन रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील और पॉस्को ग्रुप के बीच 50:50 की हिस्सेदारी वाला एक संयुक्त उद्यम बन जाएगी।''

कंपनी ने कहा कि प्रस्तावित संयुक्त उद्यम ओडिशा में 60 लाख टन क्षमता वाला एक इस्पात संयंत्र स्थापित करेगा। सैफ्रन के पास राज्य में 887 एकड़ भूमि है, जिसका उपयोग प्रस्तावित संयंत्र स्थापित करने के लिए किया जा सकता है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि शेयर खरीद और संयुक्त उद्यम समझौते के तहत पॉस्को ग्रुप 508.8 करोड़ रुपये के सैफ्रन के शेयर खरीदेगा।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण