मैसूरु (कर्नाटक), 17 अप्रैल (भाषा) मैसूरु के सिद्धार्थ लेआउट इलाके में शुक्रवार सुबह एक नर तेंदुआ एक घर में घुस गया, जिससे लोगों के बीच दहशत फैल गई। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे हुई।
उन्होंने बताया कि करीब तीन से चार साल का तेंदुआ उक्त इलाके के निवासी सुरेश के घर में घुस गया और वह एक कमरे में पलंग के नीचे छिपा मिला।
अधिकारी ने बताया कि घटना के समय घर में मौजूद लोग सुरक्षित रूप से बाहर निकले और वन विभाग को इस बारे में सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि तेंदुआ संभवतः चामुंडी पहाड़ियां या आसपास के वन क्षेत्रों से भटककर आया था। बाद में उसे बेहोश कर सुरक्षित रूप से मैसूरु चिड़ियाघर भेज दिया गया।
भाषा प्रचेता पवनेश
पवनेश