नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
दि12 : न्यायालय असम खेड़ा
पवन खेड़ा को एक सप्ताह की अग्रिम जमानत देने के तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश पर न्यायालय की रोक
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी के खिलाफ आरोप लगाने के मामले में उन्हें एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दी गई थी।
प्रादे69 : कर्नाटक मोदी लीड संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से नौ संकल्प लेने की अपील की
मांड्या (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से ‘‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, फिटनेस और सेवा समेत नौ सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।
प्रादे53 : बिहार मुख्यमंत्री दूसरीलीड शपथ
बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने लोकभवन के राजेंद्र मंडपम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
दि4 : कांग्रेस परिसीमन
प्रधानमंत्री गुमराह करने में बेजोड़, परिसीमन पर देश को धोखा दे रहे हैं: कांग्रेस
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने संसद में महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों को पेश किए जाने से एक दिन पहले बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिसीमन के मुद्दे पर जानबूझकर देश को धोखा दे रहे हैं।
प्रादे33 : ईडी आप सांसद लीड छापे
ईडी ने ‘आप’ सांसद अशोक मित्तल से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों पर छापे मारे
जालंधर/नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की जांच के तहत पंजाब और हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक और आवासीय परिसरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे66 : बंगाल चुनाव शाह रैली
बंगाल में जीत हासिल करने पर गोरखा मुद्दे के समाधान को प्राथमिकता देगी भाजपा: अमित शाह
कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आने के बाद, दार्जिलिंग में गोरखा मुद्दे को हल करने को प्राथमिकता देगी और पूर्व के हिंसक आंदोलनों के लिए समुदाय के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेगी।
वि5 : अमेरिका ईरान ट्रंप
ईरान के साथ युद्ध ‘खत्म होने के करीब’ है : ट्रंप
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध ‘‘खत्म होने के करीब’’ है और दावा किया कि यदि वह अभी पीछे हट जाएं, तो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लग जाएंगे।
वि9 : संरा सुरक्षा परिषद भारत
सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए वीटो शक्ति वाले स्थायी सदस्यों की श्रेणी का विस्तार जरूरी: भारत
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोई भी सुधार, यदि वीटो शक्ति वाले स्थायी सदस्यों की श्रेणी में विस्तार के साथ नहीं किया जाता है, तो संयुक्त राष्ट्र की इस इकाई में मौजूदा असंतुलन और असमानताएं बनी रहेंगी।
अर्थ9 : थोक मुद्रास्फीति
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से मार्च में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 3.88 प्रतिशत
नयी दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन, बिजली एवं विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से मार्च में थोक मुद्रास्फीति लगातार पांचवें महीने बढ़कर 3.88 प्रतिशत हो गई। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
अर्थ10 : भारत अमेरिका व्यापार वार्ता
व्यापार वार्ता के लिए भारतीय अधिकारियों का दल अगले सप्ताह जाएगा वॉशिंगटन
नयी दिल्ली: भारत से एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल व्यापार वार्ता के लिए अगले सप्ताह वॉशिंगटन जाएगा। आधिकारिक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।
खेल1 : खेल आईपीएल रहाणे जुर्माना
रहाणे पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना
चेन्नई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
भाषा यासिर मनीषा
मनीषा