Breaking News

ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |   कर्नाटक बीजेपी का 9 मई को चित्रदुर्ग में रैली का ऐलान     |   लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई     |   पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि     |   देवघर कोषागार घोटाला: लालू की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा SC     |  

डायमंड पावर को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई से 45 करोड़ रुपये की केबल आपूर्ति का मिला ठेका

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से 45.47 करोड़ रुपये की केबल आपूर्ति का ठेका मिला है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस ठेके को मई 2026 से मई 2027 के बीच पूरा किया जाएगा।

इसमें कहा गया, ‘‘ हमारी कंपनी को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से 45,47,45,592 रुपये (जीएसटी सहित) की केबल आपूर्ति के लिए आशय पत्र (एलओएल) प्राप्त हुआ है।’’

कंपनी सूचना के अनुसार, यह ठेका संबंधित पक्ष लेनदेन के दायरे में नहीं आता है।

भाषा निहारिका

निहारिका