Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

राजस्थान में पिछले 24 घंटे से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आंधी-तूफान और बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Rajasthan: राजस्थान में मौसम का मिला-जुला असर दिख रहा है। कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, जबकि दूसरे जिलों में अब भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों- खासकर उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों को कहना है कि 12 और 13 जून के बीच आंधी-तूफान, तेज हवाएं और कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वो आंधी-तूफान के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचें, बिजली कड़कने के समय सावधानी बरतें और आधिकारिक सलाह का पालन करें, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब भी बना हुआ है।