Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

छत्‍तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के प्रभाव से शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग व सरगुजा संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। रुक-रुक कर हो रही बारिश व बादल छाने के कारण गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रही।

गुरुवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक वर्षा डोंडी (बालोद जिला) में 9 सेमी हुई। इसके साथ ही खड़गाव-चांदो में 8 सेमी, बैकुंठपुर-कटघोरा-राजनांदगांव में 7 सेमी, बीजापुर 5 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। अभी तक की स्थिति में प्रदेश में सामान्य से 8 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है।