Breaking News

राज्यसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 पारित हुआ     |   संसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित     |   शराब घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया ने दिल्ली HC में दायर की याचिका, सीबीआई को दी चुनौती     |   ‘लोकसभा में सिर्फ एक बिल पर चर्चा, 12 बिल पास हुए’, बोले संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू     |   दिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी     |  

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

जम्मू-कश्मीर में खासकर दक्षिण कश्मीर में बुधवार की सुबह जोरदार बारिश हुई। वहीं जम्मू के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि गुरुवार को भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 अगस्त से बारिश का दौर और तेज होने की उम्मीद है और यह सिलसिला 19 अगस्त तक जारी रह सकता है।

देश के कई हिस्सों में बारिश की कमी दर्ज की गई है, वहीं जम्मू-कश्मीर में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक जुलाई को मानसून की शुरुआत के बाद से इस केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य से लगभग 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। 16 अगस्त से फिर से भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और उनसे खासकर उन इलाकों में जाने से बचने को कहा है, जहां भारी बारिश और अचानक बाढ़ का खतरा बना रहता है।