Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ तेज हवाओं का अनुमान

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण हिस्सों के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

वहीं, पड़ोसी राज्य ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में भी अगले 48 घंटे तक आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। ऐसे में प्रभावित जिलों के लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट व सलाह पर लगातार नजर रखने की अपील की गई है।