Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

छत्तीसगढ़ में बरसात के चलते नदी-नाले उफान पर

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरबा, जांजगीर, सरगुजा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। कोरबा में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। दर्री डैम के गेट खोलने से हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

इसी के साथ जांजगीर में भी सड़कों पर जलभराव से भारी आम जन को काफी समस्या हो रही है। भारी बारिश के कारण बैकुंठपुर के पाटन में बरगद का पेड़ गिरने से पांडोपारा-भैयाथान, बनारस और पटना से पांडोपारा-बनारस मार्ग पर आवागमन रुक गया।