Breaking News

बारामूला के पट्टन में मस्जिद में भीषण आग, पूरी इमारत जलकर राख     |   बिरसा मुंडा जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं     |   दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की मांग 5 गुना बढ़ी, GST कटौती के लिए CTI ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी     |   अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, दो महीने बाद 6 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आई कीमत     |   हमास को बड़ा झटका, इजरायली हमले में सैन्य कमांडर समीर अबू यूनिस ढेर     |  

दिल्ली: सर्दी का कहर जारी, कोहरे के चलते कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी शून्य

दिल्ली-एनसीआर इलाके में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाने की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। वहीं भीषण ठंड के कहर से लोग परेशान है। बुधवार को दिन भर धूप भी नहीं निकाली। धूप नहीं निकलने और सर्द हवा चलने की वजह से अधिकांश लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। बर्फीली हवाओं ने लोगों को दिनभर परेशान किया।

मौसम विभाग ने गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

बता दें कि एक ठंडा दिन तब होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और उच्चतम या निम्नतम तापमान एक विशिष्ट अवधि के लिए सामान्य माने जाने वाले तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री कम होता है।