Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

दुनिया के कुछ हैरान करने वाले तथ्य... जिन्हें जानकर चौंक जाएंगे आप

ये दुनिया बहुत बड़ी है और रहस्यों से भी भरी हुई है। इन रहस्यों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। रहस्यमयी होने के साथ ही यह बेहद हैरान करने वाले भी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे, जो बेहद हैरान करने वाले हैं। पूरी दुनिया में शहद ही ऐसा पदार्थ है, जो कभी खराब नहीं होता है। शहद हजारों सालों तक खराब नहीं होता।

पानी की बोतल 
पानी की बोतल पर आपने कई बार एक्सपायरी डेट भी देखी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोतल पर जो एक्सपायरी डेट लिखी होती है, वो पानी की नहीं बल्कि बोतल की होती है। पानी तो कभी खराब ही नहीं होता। 

कुत्तों के बारे में तथ्य
कुत्ते करीब 165 शब्द सीख सकते हैं। अगर उनको ट्रेनिंग दी जाए तो 250 के करीब शब्द सीख सकते हैं। क्योंकि कुत्तों में 2 साल के बच्चे जितनी ही बुद्धि होती है।

कुंग-फू कला
चीन को भले ही कुंग-फू में महान कहा जाता है, लेकिन उसे कला सिखाने वाला एक भारतीय ही था। ये बौद्ध धर्म के थे। इन्होंने ही चीन में जाकर बौद्ध धर्म का प्रचार किया था, जहां उन्होंने बहुत लोगों को अपना शिष्य बनाया और कलरी पट्टू सिखाया। आज के समय में कलरी पट्टू को कुंग-फू कहते हैं।

ब्लू व्हेल
पूरे दुनिया की सबसे बड़ी मछली व्हेल है। इसका वजन लगभग 1400 किलो है। लेकिन आपको जानकर बेहद हैरानी होगी इस ब्लू व्हेल के दिल का वजन करीब 181 किलो होता है।