Breaking News

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी, अभिषेक और कल्याण इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को यूथ TMC का अध्यक्ष नियुक्त किया     |   WB: ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ HC जाएगी TMC     |   CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक मामले में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: MCD ने फ्लोरिश इन गेस्ट हाउस को सील किया     |  

मेरठ में लुटेरी दुल्हन का कारनामा, ससुराल वालों को नींद की गोली देकर ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार

मेरठ में लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आया है। जब महिला शादी के 8वें दिन ही ससुराल से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। वहीं पीड़ित पति और सुसराल पक्ष अब पुलिस दफ्तर के चक्कर काटकर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने की गुहार लगा रहे हैं।

आपको बता दें दअरसल पूरा मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव का है। यहां रहने वाले योगेंद्र कप्तान दफ्तर पहुंचे। योगेंद्र ने बताया कि 8 फरवरी को उसकी लक्ष्मी नामक महिला से शादी हुई थी। लक्ष्मी दौराला की रहने वाली थी। लेकिन शादी के 8 दिन बाद ही लक्ष्मी घर से लगभग 8 लाख की नकदी और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। हमने उसकी तलाश की तो वो मिल नही रही।

वही पीड़ित योगेंद्र ने बताया कि बिचौलिया मदनपाल ने हमें बताया था कि लक्ष्मी के पिता नहीं है। उसका चाचा ही उसकी शादी करा रहे हैं। सकौती के राणा मंडप में पूरे हिंदू रीतिरिवाज से हमारी शादी हुई। शादी में हमने लड़की को सोने, चांदी का जेवर चढ़ाया था। विदाई के बाद दुल्हन घर आ गई।

जिसके बाद शादी के 8 दिन बाद ही उसने रात को हमारे पूरे परिवार को दूध पीने दिया। दूध में नशीली चीज मिलाकर पिला दी। हम सभी बेहोश हो गए। सुबह जब हम उठे तो देखा लक्ष्मी गायब थी। इतना ही नहीं घर से जेवरात, रकम भी गायब थी। इसके बाद हमने उसे बहुत तलाश वो नहीं मिली। 

मीडिया से बात करते हुए जितेंद्र के साथ आए राहुल प्रधान ने बताया कि हम लोग पहले भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक महिला को पकड़ा नहीं गया है। बताया कि हम लोग महिला के घर उसे तलाशने गए तो वो घर पर नहीं मिली। उसके घर पर एक आदमी मिला उसने हमारे साथ बदत्तमीजी भी कर दी। पड़ोसियों ने बताया कि यह महिला पहले भी ऐसा कर चुकी है। 

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना भावनपुर के मुबारिकपुर गांव से एक व्यक्ति ने शिकायत की है शादी के महीनेभर के अंदर ही दुल्हन घर का कीमती सामान लेकर फरार हो गए है। मामले की जांच की जा रही है।