Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

उन्नाव में दशहरे के पांच दिन बाद रावण दहन, 153 साल पुरानी परंपरा जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव को छोड़कर देश के बड़े हिस्से में दो अक्टूबर को विजयादशमी के दिन रावण दहन किया गया। उन्नाव में रावण दहन की प्रथा, देश के बाकी राज्यों से अलग है। यहां विजयादशमी की बजाए, दशहरे के पांच दिन बाद पूर्णिमा की रात को रावण दहन किया जाता है। उन्नाव में ये परंपरा 150 साल से ज्यादा वक्त से चली आ रही है।

मंगलवार रात को उन्नाव के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में हजारों लोग रावण दहन देखने के लिए इकट्ठा हुए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीओ सिटी दीपक यादव सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इसका समापन रामलीला मंचन के साथ हुआ।