Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

Ghaziabad: 30 साल पहले अगवा होने का दावा करने वाला निकला धोखेबाज, चढ़ा गाजियाबाद पुलिस के हत्थे

आपको भीम सिंह की कहानी याद होगी, जिसका अपहरण होने के 31 साल बाद अपने परिवार के साथ मिलने की खबर हाल ही में सुर्खियों में थी। अब ये पता चला है कि भीम सिंह होने का दावा करने वाला शख्स वास्तव में एक धोखेबाज है। गाजियाबाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने कथित तौर पर एक परिवार को ये भरोसा दिलाकर धोखा दिया था कि वो 1993 में अगवा किया गया उनका खोया हुआ बेटा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित की पहचान इंद्रराज के रूप में हुई, जो मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर का रहने वाला है। इंद्रराज के धोखे का खुलासा तब हुआ जब भीम सिंह की फिर से कहानी ने लोगों को आकर्षित किया, जिसके बाद देहरादून के एक परिवार ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क किया क्योंकि उन्हें भी आरोपित ने इसी तरह से धोखा दिया था।

पुलिस का दावा है कि इंद्रराज इस तरह का अपराध कई बार कर चुका है, जिसने सालों तक परिवारों को बताया कि वो उनका लापता परिजन है और इस तरह उसने धोखे को अंजाम दिया। उसने उनका भरोसा हासिल करने और उनके दुख का फायदा उठाकर कीमती सामान चुराने के लिए शातिर तरीके से काम किया।

38 साल के इंद्रराज ने 30 नवंबर को गाजियाबाद में एक परिवार से संपर्क साधा और उन्हें अगवा होने की दर्दनाक कहानी सुनाई। हालांकि आरोपी के इरादे का पर्दाफाश हुआ, जब गाजियाबाद पुलिस ने उनके बयानों में हेरफेर पाया और आखिरकार शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।