Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ हाईवे पर परिवार का ड्रामा, कीचड़ में बैठकर कर रहे अजीब हरकतें, खुद को बता रहे दैवीय शक्ति का अवतार

मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर इंटरचेंज पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली-देहरादून हाईवे से शहर की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे दो महिलाएं और तीन पुरुष बैठकर अजीबोगरीब हरकतें करने लगे। उनका व्यवहार इस कदर विचित्र था कि वहां से गुजरने वाले राहगीर ठहर गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।

आपको बता दें घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पांचों लोग सड़क किनारे जमा बारिश के गंदे पानी को एक-दूसरे पर फेंक रहे हैं। उनमें से एक शख्स अर्धनग्न होकर चिल्ला रहा है, जबकि एक अन्य व्यक्ति एक महिला पर सड़क का पानी अपने हाथों से उंडेलता दिखाई दे रहा है। सभी एक अजीब भाषा में बोलते नज़र आ रहे हैं

जहां करीब चार घंटे तक चला यह हाईवोल्टेज ड्रामा क्षेत्र में कौतूहल और डर का माहौल बनाता रहा। स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि इन लोगों की हरकतें ऐसी थीं जैसे किसी तांत्रिक क्रिया या ‘दिव्य शक्ति’ का प्रभाव हो। कई लोग इन्हें पास जाने से भी डर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शुरुआत में उन्होंने भी दूरी बनाए रखी। इसके बाद पुलिस इन पांचों से पूछताछ करने लगी।

वही इस पूरे मामले को लेकर जब इंस्पेक्टर परतापुर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ये सभी लोग थाना परतापुर क्षेत्र के रिठानी के रहने वाले एक ही परिवार से हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन पर शायद किसी ‘ऊपरी असर’ की बात कही जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से इन सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इन्होंने ऐसी हरकतें क्यों कीं, इस बात की जानकारी की जा रही है।

फिलहाल इन पांचों के बीच संबंधों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, कौन किसका कौन है, यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। सभी के हावभाव और संवाद इतने रहस्यमय थे कि हर कोई दंग रह गया।