Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

अलीगढ़ के भरत के पास है अनोखी प्रतिभा, आंखें बंद कर देने पर भी पढ़ लेते हैं किताब

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहने वाले 13 साल के भरत का दावा है कि आंखों पर पट्टी बंधी होने पर भी वह अपनी इंद्रियों के इस्तेमाल से पढ़ लेते हैं। वह किताब के पन्नों को छूकर तो पढ़ ही लेते हैं, दावा ये भी करते हैं किताब को सूंघकर भी वे शब्दों का पता लगा लेते हैं।

भरत की मां का दावा है कि असाधारण प्रतिभा के दम पर भरत आंखों पर पट्टी बांधकर रंगों की पहचान भी कर लेते हैं। भरत के दावों से लोगों के मन में काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि भरत ऐसा कैसे कर पाते हैं।