Breaking News

अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी पश्तूनों और बलूचों को किया सतर्क, खूफिया अफसर ने किया हमले का दावा     |   ईरान पर हमलों के समर्थन में टाइम्स स्क्वायर में निकली रैली, प्रदर्शनकारियों ने लगाए 'थैंक्यू USA' के नारे     |   'ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बाकी', अमेरिकी विदेश मंत्री ने चेताया     |   पाकिस्तान पर तालिबान का प्रचंड वार     |   ईरान का रियाद में US दूतावास पर हमला, ब्लास्ट के बाद एंबेसी में लगी आग     |  

Uttarakhand: आज भी खराब रहेगा मौसम, उत्तरकाशी समेत छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इस बार भले ही मैदानी इलाकों में मानसून की बारिश का आंकड़ा सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के छह जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

खड़खड़ी रपटे से गंगा में बही छह कारें
हरिद्वार में शनिवार को करीब डेढ़ घंटे की बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। खड़खड़ी सूखी नदी रपटे पर पार्क की गई छह लग्जरी कारें पानी के तेज बहाव में बहकर गंगा में पहुंच गईं। हरकी पैड़ी के सामने से बहते हुए आगे निकल गईं। कांगड़ा घाट से लेकर डामकोठी से पहले तक पुलों के बीच कारें फंसी रहीं।