Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

आज पिथौरागढ़, बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में भी आंशिक बादल रहने का अनुमान है। लेकिन कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लेकिन 3 अक्टूबर को मॉनसून की उत्तराखंड से विदाई हो सकती है।

पिछले कई दिनों से हो रही गर्मी से काफी हद तक राहत मिली थी लेकिन रविवार को बारिश कम होने से पारा चढ़ गया। तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्मी ने परेशान किया। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री के इजाफे के साथ 32.3 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।