Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले मौसम बदलने का अनुमान

मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने का अनुमान है, जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिल सकता है. हालांकि दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी, खासकर मैदानी इलाकों में आमजनता को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि आगे भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छुटपुट बारिश देखने को मिल सकती है