Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, इन 2 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में  25 सितंबर को लोगों को उमस से राहत मिली. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक ही 25 सितंबर को बादल जमकर बरसे. राजधानी देहरादून की बात करें, तो बुधवार सुबह देहरादून में चटक धूप खिली लेकिन दोपहर होते ही आसमान काले बादलों से घिर गया. 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बताया है कि यह मानसून का आखिरी दौर है, जो 28 सितंबर तक जारी रहेगा. इसके बाद मौसम साफ होगा. 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में 25 सितंबर से मानसून की एक्टिविटी देखने को मिल रही है. वहीं अगर बात करें 26 सितंबर के मौसम की, तो उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के अधिकांश हिस्सों और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.