Breaking News

नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी विकास यादव को SC ने 7 मार्च तक की फरलो दी     |   भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था: मुंबई में बोले कनाडा के पीएम कार्नी     |   राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज     |   चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान लड़ाई पर जताई चिंता, 'दोनों देशों से संयम बरतने कहा'     |   नेपाल में चुनाव से पहले 2 मार्च की आधी रात से भारत-नेपाल बॉर्डर बंद रहेगा     |  

लगातार टाइगर की दहाड़ से दहशत में ग्रामीण

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंतर्गत पड़ने वाले गंगोत्री बिहार कानियां गांव में  पिछले तीन-चार दिनों से लगातार शाम होते ही टाइगर की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कॉर्बेट प्रशासन ने क्षेत्र में बाघ के लगातार दहाड़ने के कारणों की जानकारी जुटाने के लिए बाघ मॉनिटरिंग शुरू की है।

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस वक्त 260 से ज्यादा बाघ पाए जाते हैं, जिनको देखने के लिए देश-विदेश से हर वर्ष लाखों की तादात में पर्यटक कॉर्बेट पार्क पहुंचते हैं। वही कॉर्बेट पार्क से लगे ग्रामीण इलाकों में कई बार बाघ के देखे जाने की सूचना व बाघ की कालिंग(दहाड़) की आवाज़ें भी  ग्रामीणों को सुनाई देती है जिससे ग्रामीणों में भी डर का माहौल पैदा हो जाता है।
वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले गंगोत्री विहार कानियां क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से दिन में, शाम व रात के समय  लगातार गांव के पास ही बाग के दहाड़ की आवाज सुन ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा हो गया है। 

टाइगर की तेज तेज दहाड़ से पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत फैली है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बाघ पिछले कुछ दिनों से लगातार दोपहर, शाम  व रात के समय तेज आवाज के साथ दहाड़ता है, उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे बाघ बिल्कुल पास हो, जंगल में झाड़ी वगैरा होने से बाघ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन दहाड़ सुन हम सभी लोग डरे हैं। 

उनका कहना है कि ऐसा हमेशा लग रहा है जैसे वह अपने बच्चों से बिछड़ गया हो या फिर वह घायल हो।  ग्रामीणों का कहना है कि पार्क प्रशासन द्वारा लगाई गई सोलर फेंसिंग अगर और थोड़ी बड़ी कर दी जाए तो एक डर खत्म हो जाएगा क्योंकि हमारे घर जंगल से बिल्कुल सटे है और बच्चे बाहर खेलते है ऐसे में अगर कभी बाघ कूदकर आ गया तो कोई अप्रिय दुघर्टना हो सकती है।

वही लगातार बाघ के दहाड़ने से जैसे ही बाघ की दहाड़ शुरू होती है लोग अपनी छतों में जाकर बाघ को देखने के लिए ललाइत भी होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं इस विषय में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने कहा कि हमारे द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त करने के निर्देश वनकर्मियों को दे दिए गए हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि बाघ किन कारणों से लगातार दहाड़ रहा है उस कारण का पता लगाने के लिए भी बाघ की मॉनिटरिंग करने का कार्य भी किया जाएगा।