Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने की आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने मंगलवार को जिला सभागार में चमोली जिला आपदा प्रबंधन कार्यो की समीक्षा बैठक ली। आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा सिंचाई विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका जोशीमठ में भूधसाव के फलस्वरूप किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यो जैसे सिवरेज, ड्रेनेज, टो-इरोेजन एवं स्लोप स्टेबलाइजेशन के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की गई। 

इस दौरान उन्होंने जोशीमठ, पीपलकोटी, हल्द्वापानी एवं जनपद के अन्य क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आपदा प्रबंधन कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। वन्यजीवों के साथ मानव संघर्ष को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाने हेतु वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।