Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

Uttarakhand: पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना

पौड़ी- कोटद्वार राजमार्ग पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचाया। कोतवाली पौड़ी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल ने बताया कि मृतका की पहचान पार्वती (20) पुत्री यशंवत निवासी गाडका महरगांव, परसुंडाखाल, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया कि युवती बाइक के पीछे की सीट पर सवार होकर पौड़ी आ रही थी। 

इस दौरान शुक्रवार सुबह पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर अपर चोपड़ा मोहल्ले के पटवारी चौकी के पास डंपर की चपेट में आने युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक युवक चला रहे युवक को चोट नहीं आई। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि युवती पौड़ी में कंप्यूटर कोर्स सीख रही थी।