Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

उत्तराखंड नैनीताल में महिलाओं के बनाए हर्बल गुलाल की भारी मांग

उत्तराखंड में नैनीताल के कानिया गांव के वूमन रिसोर्सेज सेंटर में इन दिनों कुछ महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही हैं। ये कार्यक्रम हिमालयन एनवायरोनमेंट स्टडीज एंड कंजरवेशन ऑर्गेनाइजेशन या हेस्को के बैनर तले चल रहा है।

herbal gulal network10

केंद्र में काम करने वाली महिलाएं हेस्को की आभारी हैं। संगठन की बदौलत उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है।
हेस्को में रंग बनाने के लिए रसायनों का इस्तेमाल नहीं होता। हर्बल गुलाल त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। इस वजह से खरीदारों में इसकी काफी मांग है।

Network10

अब तक हेस्को 150 किलो से ज्यादा हर्बल गुलाल बेच चुका है। होली हफ्ते भर बाद है। त्योहार नजदीक आने के साथ हर्बल गुलाल की मांग भी बढ़ती जा रही है।