Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

उत्तराखंड वन विभाग जंगल की आग को रोकने के लिए चला रहा जागरूकता अभियान

उत्तराखंड वन विभाग, पतरामपुर वन रेंज के गांवों में लगातार बैठक कर लोगों को जंगल में लगी आग की रोकथाम के लिए जागरूक कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक पिछले साल नवंबर से अब तक उत्तराखंड में आग से 1,437 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है।

राज्य में हाल में हुई बारिश के बाद, जंगल में आग की कोई ताजा घटना सामने नहीं आई है। बावजूद इसके वन विभाग जंगल की आग से होने वाले खतरे और उसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए खास अभियान चला रहा है। 

उत्तराखंड के जंगलों में हर साल लगने वाली आग से इलाके की कीमती वन संपदा के साथ हिमालय के दुर्लभ जीवों, जंगली जानवरों, पक्षियों समेत दूसरे जीवों पर भी असर पड़ता है।