Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

उत्तराखंड: मशहूर भक्ति गायक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला वापस लिया

मशहूर भक्ति गायक कन्हैया मित्तल ने कहा कि संतों, महंतों और राजनेताओं से फीडबैक मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का अपना फैसला वापस ले लिया है। कन्हैया मित्तल 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे' गाने से मशहूर हुए थे। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

कांग्रेस में शामिल होने की अपनी योजना के बारे में कन्हैया मित्तल ने कहा, "मैंने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन लोगों ने मुझे फीडबैक दिया कि मुझे शामिल नहीं होना चाहिए। संतों, महंतों और राजनेताओं ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। जब ​बीजेपी के वरिष्ठ नेतृत्व ने हस्तक्षेप किया और मैंने उनसे बात की, तो मुझे लगा कि ये कदम गलत है।" आठ सितंबर को कन्हैया मित्तल ने कहा था कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे।