Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

उत्तराखंड: गोचर के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद

 उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गोचर के पास कमेड़ा में पहाड़ी पर भूस्खलन होने से बद्रीनाथ हाइवे बंद हो गया है। शुक्रवार रात भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से ट्रेफिक रुक गया है। इससे नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया। अधिकारियों ने मलबा हटाने और सड़क फिर से खोलने के लिए एजेंसी तैनात की है, लेकिन काम जारी है। 

रुकावट की वजह से बद्रीनाथ की ओर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई सैलानी फंसे हुए हैं। सड़क पर पड़े मलबे को हटाने का जारी है।