Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

उत्तराखंड में आपदा चेतावनी तंत्र होगा मजबूत, आठ जिलों में लगेंगे एडब्लूएस

Uttarakhand: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) भूकंप, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत कर रहा है।

अगले कुछ माह में राज्य के कई जनपदों में आधुनिक तकनीक आधारित उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिससे मौसम और संभावित आपदाओं की जानकारी पहले से मिल सके और जनहानि व नुकसान को कम किया जा सके। इसके लिए आठ जिलों में स्वचालित मौसम स्टेशनों (एडब्ल्यूएस) की संख्या बढ़ाई जाएगी।

राज्य सरकार ने बताया कि देहरादून, अल्मोड़ा, चंपावत और चमोली में नए डॉप्लर मौसम रडार लगाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में खराब मौसम के कारण उत्तराखंड कई प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में रहा है।