Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

नैनीताल में अखबारों पर नायाब हुनर, कामयाब कारोबार

उत्तराखंड के नैनीताल की लक्षिता शाह ने कमाई का नायाब तरीका ढूढ़ा है। वे कुछ साल से बेकार अखबारों पर कलाकारी दिखाकर कमाई कर रही हैं।

लक्षिता ने बताया कि उन्हें अखबार से सजावटी सामान बनाने का आइडिया कोविड के दौरान आया। शुरुआती कामयाबी से उनका जोश बढ़ गया। 

लक्षिता क्विलिंग और पेपर माचे जैसी तकनीक से सामान बनाती हैं। लोग उन्हें जानने लगे हैं।

खरीदारों को लगता है कि अखबार से बने सामान खूबसूरत हैं और यहां की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। ज्यादातर सामान ऑनलाइन बेचे जाते हैं। अब उनकी मांग विदेश में भी है। अब लक्षिता इस हुनर के जरिये महिलाओं को  रोजगार दिलाने की सोच रही हैं।