रूद्रप्रयाग के प्रभारी एवं स्वास्थ्य, सिंचाई सचिव आर राजेश दो दिवसीय रूद्रप्रयाग दौरे पर हैं। कल गुरूवार रात्रि को उन्होंने उखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। सचिव आर राजेश ने कहा कि उखीमठ पीएससी को सीएचसी में उच्चीकृत किए जाने का प्रस्ताव था जिसके क्रम में उनके द्वारा उखीमठ अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को देखा गया और पाया कि यहां सीएचसी के लिए पर्याप्त संसाधन हैं इसलिए जल्दी यह अस्पताल उच्चीकृत होगा। उन्होंने लोगों को एडवांस में बधाई दी और कहा कि निश्चित तौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकृत होने से इस क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
उखीमठ को जल्द मिलेगी सौगात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होगा उच्चीकृत
You may also like
Uttarakhand Foundation Day 2026: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, देवभूमि की संस्कृति और विकास की जमकर की सराहना.
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, 44 से अधिक मामलों का है आपराधिक रिकॉर्ड.
उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा महंगाई भत्ता.
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली भारी बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट.