Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

यूसीसी बिल मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया जाएगा: ऋतु खंडूरी

Dehradun: यूसीसी (समान नागरिक संहिता) विधेयक मंगलवार को राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि कार्य परिषद की बैठक हुई है। इसमें सदन में लाए जाने वाले विधेयक को लेकर व्यापक चर्चा हुई। ये निर्णय लिया गया कि यूसीसी कल पेश किया जाएगा और इस पर बहस होगी।

उत्तराखंड कैबिनेट ने सोमवार को समान नागरिक संहिता के अंतिम मसौदे को मंजूरी दे दी, जिससे चार दिन के विशेष सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में इसे पेश करने का रास्ता साफ हो गया है।