Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली सांसद समिति में जिम्मेदारी

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा को छोड़कर उत्तराखंड के सभी सांसदों को इस बार सांसद समिति की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ पर्यावरण समिति की जिम्मेदारी दी गई है। जिम्मेदारी मिलने पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुझे मेरी अभिरुचि का विभाग मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम इस बात पर जरूर गौर करेंगे कि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या-क्या कर सकते हैं।