Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तरसेम सिंह की हत्या पर जताया दुख, कहा- पुलिस जल्द इसका खुलासा करेगी

Uttarakhand: हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हरिद्वार लोकसभा की सभी विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति भी बना रहे हैं आज हरिद्वार विधानसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को देखकर त्रिवेंद्र सिंह रावत उसाहित नजर आए वही हरीश रावत द्वारा दिए गए बयान पर कन्नी काटा नजर आए और उधम सिंह नगर में नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर दुख जताया।

हरिद्वार बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि हरिद्वार लोकसभा में मुझे कार्यकर्ताओं का बहुत सपोर्ट कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है वही हरीश रावत द्वारा बीजेपी को लेकर बयान दिया गया था उनके द्वारा कहा गया था की बीजेपी कई सुपारी किलर चुनावी मैदान में उतर रही है जिससे कांग्रेस का वोट काटा जा सके इसको लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत कन्नी काटते नजर आए और कहा की हरीश रावत किसके लिए कह रहे हैं मेरी जानकारी में नहीं है वो किसके लिए कह रहे हैं उनसे ही पूछा जाना चाइए।

आगे उन्होंने कहा, उधम सिंह नगर में नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की यह बहुत ही दुखद घटना है किसी धर्म स्थान में घुसकर हमलावरों द्वारा जिस तरह से हत्या की गई यह सभी के लिए कष्टकारी है मुझे विश्वास है पुलिस जल्द इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी।

रिपोर्ट- राजकुमार पाल