Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

रामनगर में टाइगर का आतंक, डर के साये में ग्रामीण

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पढ़ने वाले आपदा ग्रस्त गांव चुकुम में ग्रामीण बाघ की दस्तक से डर के साये में जीने को मजबूर है. बाघ लगातार ग्रामीणों के मवेशियों को निवाला बना रहा है। कॉर्बेट पार्क से लगते रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले आपदा ग्रस्त गांव में ग्रमीण दोहरी मार से परेशान है. एक तरफ पिछले दिनों आई बारिश से कई किसानों के मकान के साथ ही जमीनें भी बह गई थी तो वहीं अब ग्रामीण दोहरी परेशानी से जूझ रहे है.

मोहान क्षेत्र के चुकुम गांव में बाघ की दहशत से ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं. बाघ लगातार ग्रामीणों के पालतू मवेशियों को निवाला बन रहा है। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि पिछले दो महीनों में बाघ 4 से ज्यादा मवेशियों का शिकार कर चुका है. बाघ की उपस्थिति लगातार इस क्षेत्र में दिखाई दे रही है जिससे ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर है।

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि सुरक्षा के मध्यनजर हमारे वनकर्मियों द्वारा उस क्षेत्र में गस्त के साथ ही लगातार नजर रखी जा रही है. अगर उस क्षेत्र में बाघ की लगातार मूवमेंट देखी जाती है तो चीफ वाइल्ड वार्डन की अनुमति लेकर पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।